BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; करंट से 14 साल के बच्चे की मौत, खेत में लगाया था बिजली का तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में  एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में फसल को मवेशियों से बचाने किसान द्वारा लगाया गया करंट 14 वर्षीय बालक  गौतम केंवट की जान ले गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गौतम अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वापस लौटते समय वह मुन्नी लाल कुंभकार के खेत के पास पहुंचा, जहां फसल की सुरक्षा के लिए करंट से युक्त तार लगाए गए थे। गलती से वह तार के संपर्क में आ गया और वहीं चिपक गया। उसके दोस्त घबराकर खेत मालिक के घर भागे। खेत मालिक के बेटे ने मौके पर पहुंचकर करंट बंद किया और बच्चे को छुड़ाया। गंभीर अवस्था में गौतम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया और रविवार को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पचपेड़ी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!