BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला एवं बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने दबोच लिया है। यह कार्यवाही चेतना अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 67(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 15(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार की साइबर क्राइम टीप लाइन से प्राप्त सूचना के आधार पर यह खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा फेसबुक और गूगल जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर अश्लील वीडियो अपलोड किए जा रहे थे। इस गंभीर मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी कोटा नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में साइबर सेल बिलासपुर ने टीम गठित की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे ग्राम लोकबंद, थाना कोटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत कुमार उर्फ सोनू रात्रे उम्र 32 वर्ष पिता स्व. राजकुमार रात्रे निवासी ग्राम लोकबंद के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े साइबर अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...