ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार का कहर, बाइक जा घुसी खेत में, दो मजदूर युवकों की दर्दनाक मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांपाली के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रामनगर निवासी 23 वर्षीय करण कुमार और कोलईबहाल निवासी 23 वर्षीय आलम खान जामगांव स्थित MSP प्लांट में मजदूरी करते थे। शनिवार को दोनों काम खत्म करने के बाद आलम खान की मोटरसाइकिल से घूमने के लिए निकले थे। दोपहर के समय भुईयांपाली के पास एक मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे खेत में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे आलम खान को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा किया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन देर शाम इलाज के दौरान करण कुमार की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों मौतों पर मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...