ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खर्चे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने किया मां और नानी पर हमला, इलाज के दौरान नानी की मौत, मां गंभीर घायल..आरोपी गिरफ्तार……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खर्चे की मांग पूरी न होने पर युवक ने अपनी माँ और नानी पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में नानी की मौत हो गई, जबकि माँ गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बठेना पारा, जेल रोड, बुढ़ादेव मंदिर के पास रहने वाला लोमन ध्रुव उर्फ गोलु (22 वर्ष), पिता दयाराम ध्रुव ने सोमवार रात करीब 9 बजे खर्चे के लिए अपनी माँ पूर्णिमा ध्रुव और नानी लखनतीन बाई ध्रुव से पैसे मांगे। दोनों ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के डंडे से उन पर लगातार हमला कर दिया। हमले में माँ पूर्णिमा ध्रुव के सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि नानी लखनतीन बाई ध्रुव को सिर, चेहरे, कान, नाक, हाथ, पैर और पेट पर गंभीर चोटें लगीं। दोनों को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान नानी की मौत हो गई। माँ का इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धमतरी ने तुरंत विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने रातभर की मेहनत के बाद आरोपी लोमन ध्रुव को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 217/2025, धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया गया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....