BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 14 साल की सेवा के बाद मौखिक रूप से हटाया गया कर्मचारी, जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला टिहुलाडीह में पिछले 14 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारी व्यास नारायण गेंदल ने पद से हटाए जाने पर गंभीर आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी है। व्यास नारायण का कहना है कि उन्हें बिना किसी लिखित आदेश, नोटिस या जांच प्रक्रिया के अचानक मौखिक रूप से सेवा से हटा दिया गया, जिससे वह हैरान हैं। कर्मचारी ने बताया कि 12 नवंबर 2025 को उन्हें केवल इतना कहा गया कि अब उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत टिहुलाडीह के सरपंच और कुछ स्थानीय पदाधिकारियों के राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। व्यास नारायण के अनुसार, 28 नवंबर को विकासखंड अधिकारी की मौजूदगी में जांच होने की बात कही गई थी, लेकिन न तो उन्हें इसकी जानकारी दी गई और न ही उनका पक्ष सुना गया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को हटाने के लिए तय नियम और प्रक्रिया हैं, लेकिन उनके मामले में इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। कर्मचारी ने इसे सरपंच और सहयोगियों द्वारा रची गई साजिश बताया है। व्यास नारायण ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच, अपने पद पर पुनः बहाली और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अचानक हटाए जाने से उनके परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है और प्रशासन से उन्हें न्याय की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...