BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अरपा नदी को बचाने ‘अरपा अर्पण महाअभियान’ की पहल तेज, निगम से एसटीपी जल्द चालू करने की मांग…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली अरपा नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अरपा अर्पण महाअभियान ने बड़ा जन आंदोलन शुरू कर दिया है। संस्था के अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तुरंत चालू करने की मांग की। संस्था का कहना है कि जूना बिलासपुर और शिवघाट सरकंडा में एनीकट बनने के बाद से नदी में नालों का गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के सीधे बह रहा है। अत्यधिक रेत उत्खनन से नदी में मिट्टी ही बची है और बहाव रुक गया है, जिसके चलते पानी सड़ रहा है और राम सेतु क्षेत्र में बदबू फैल रही है। संस्था ने यह भी बताया कि लोगों द्वारा नदी में कचरा फेंकने की समस्या लगातार बढ़ रही है।

इसलिए पुलों पर जाली लगाने की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही शनिचरी से शिवघाट एनीकट तक जलकुंभी फैल सकती है। ठहरे हुए गंदे पानी में मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं, जिससे डेंगू–मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। संस्था ने चिंता जताई कि शहर के अधिकांश नल कूप और बोरों का सोर्स अरपा नदी ही है। यदि सीवरेज का

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...