BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर ने उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा को शीघ्र दूर किया जाए, ताकि उद्योगों का संचालन बिना रुकावट जारी रह सके। बैठक में तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए समिति गठन पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही, उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। सीएसआईडीसी को तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं नाली मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा गया, ताकि बरसात या अन्य कारणों से उद्योगों के कामकाज पर कोई असर न पड़े। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उद्योगों से संबंधित हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...