ChhattisgarhRaftaar News Cg

अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 साल के बच्चे की मौत, दूसरा वेंटिलेटर पर…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) अमलेश्वर-पाटन रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार (CG08 AW 9300) ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार दो मासूम बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय टकेश्वर साहू, पिता रोहित साहू, निवासी अमलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बच्चा गंभीर हालत में है और रायपुर के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है। उसके सिर में गहरी चोट आई है। यह हादसा अमलेश्वर स्थित एक वाहन शोरूम के सामने हुआ। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार पाटन रोड की ओर से आ रही थी और बच्चों को साइकिल सहित जोरदार ठोकर मारती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल कई फीट दूर जाकर गिरी और बच्चे सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने मौके से जाने दिया, जबकि गाड़ी को थाने में जब्त कर खड़ा कर दिया गया है। स्थानीय लोग पुलिस की लापरवाही पर नाराज़गी जता रहे हैं। मृतक बालक के पिता रोहित साहू का कहना है, “मेरा इकलौता बेटा था। तेज रफ्तार कार ने मेरी दुनिया उजाड़ दी। अभी तक ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुझे न्याय चाहिए।” अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया कि हादसे के बाद बच्चों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा, “मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वाहन चालक मौके पर था और उसने ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज रात में एफआईआर करेंगे। गाड़ी थाने में खड़ी है।” घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल लोगों में गुस्सा है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...