ChhattisgarhRaftaar News Cg

एनएच-49 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने हार्वेस्टर को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत….

सक्ति: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नेशनल हाईवे एनएच-49 पर बनवारी वाटिका के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर (CG 04 QB 0112) ने सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव (45 वर्ष), निवासी सोनपैरी, थाना मंदिर हसौद (रायपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गोविंद यादव हार्वेस्टर (CG 04 NM 6623) से फसल कटाई का काम कर रहे थे। यह हार्वेस्टर रायपुर निवासी तोपेश्वर बघेल का है, जिसे राजेंद्र सरवानी किराए पर चलवा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सीधे हार्वेस्टर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...