Raftaar News Cg

RAIPUR: एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.25 करोड़ किमती 601 मोबाईल जब्त, खिले चेहरे, जानिए मामला……??

रायपुर: रायपुर पुलिस ने गुम और चोरी हुए लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कीमत के 601 नग मोबाइल फोन को आवेदकों को लौटा दिया है। गुम और चोरी हुए मोबाइल के वापस मिलने से चेहरे पर मुस्कान आ गई है। साथ ही लोग इसके लिए पुलिस की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से रायपुर में मोबाइल चोरी और गुम की लगातार शिकायतें मिल रही थी। रायपुर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और थाना प्रभारियों सहित एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को गुम और चोरी मोबाइल फोन ढूंढकर बरामद करने के लिए निर्देश दिए।

इस पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ थानों की टीम ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए विशेष अभियान चलाया। एंटी क्राइम एंड साइबर की टीम को इस अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली। टीम ने गुम और चोरी हुए कुल 601 मोबाइल फोन को लोकेशन तलाश की तो ये छत्‍तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में इनके लोकेशन मिले। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम हुए 601 मोबाइल को बरामद किया। बरामद कुल 601 मोबाइल फोन की कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

मोबाइल पाकर प्रार्थियों के खिले चेहरे:-

एसएसपी संतोष सिंह ने आज एसपी आफिस में चोरी और गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस किया। अपने चोरी हुए मोबाइलों को पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। लोग पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत यहां करें शिकायत:-

रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी दें, या अपने नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाइल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाइल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष...