ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक के दो टुकड़े…..

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उदयपुर थाना क्षेत्र के डूमरडीह में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक का अगला पहिया टूटकर करीब 200 मीटर दूर जा गिरा। मृतक की पहचान 26 वर्षीय जयपाल निवासी ग्राम लैंगा के रूप में हुई है, जो भवानी यात्री बस में क्लीनर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, बस ड्राइवर ने शाम को वाहन जनपद परिसर में खड़ा किया था। इसके बाद जयपाल किसी काम से बाइक लेकर उदयपुर थाने की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-130 पर डूमरडीह के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयपाल उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव लंबे समय तक सड़क पर पड़ा रहा। युवा मित्र मंडली के सदस्य जितेंद्र शर्मा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व मंडली के सदस्यों ने बारिश के बीच शव को 112 वाहन से CHC उदयपुर पहुंचाया। शुक्रवार को परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उन्हें सौंप दिया गया। भवानी बस के ड्राइवर ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंचा। उदयपुर पुलिस ने बताया कि CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....