BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में कांग्रेस का पॉलिटिकल मास्टर स्ट्रोक, पुलिस की सख़्त पहरेदारी के बीच सीएम का पुतला दहन….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेहरू चौक में रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसा राजनीतिक दांव चला कि भारी पुलिस बंदोबस्त के बावजूद मुख्यमंत्री का पुतला जलाने में सफल हो गए। चंद मिनटों में माहौल गर्मा गया और पुलिस जवान देखते रह गए। नवनियुक्त शहर जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने पदभार संभालते ही जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मौजूदगी का मजबूत एहसास करा दिया। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय, समीर अहमद बबला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस भवन से कार्यकर्ता पुतला लेकर निकले तो पुलिस पहले से ही सतर्क थी। नेहरू चौक पर सभी थाना प्रभारियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी हाल में पुतला दहन न हो सके। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने चौक पहुंचने से पहले ही अचानक रुककर पुतले में आग लगा दी। पुलिस बुझाने दौड़ी, तब तक पुतला राख हो चुका था। इसके बाद कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से एक और पुतला ले आए और उसे भी जला दिया। पुलिस के हाथ सिर्फ जला हुआ ढांचा ही लगा।

शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा का बयान…..

“जिम्मेदारी मिलते ही हमारा पहला कर्तव्य है कि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाई जाए। सरकार हर मोर्चे पर विफल है—युवा परेशान हैं, किसान ठगा महसूस कर रहा है और कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है। आज का प्रदर्शन सरकार के लिए चेतावनी है कि कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनता के मुद्दों पर लड़ाई तेज करेगी।” कुल मिलाकर, कांग्रेस का यह ‘पॉलिटिकल मास्टर स्ट्रोक’ भारी पुलिस बंदोबस्त के बावजूद सफल रहा और नेहरू चौक दोपहर भर राजनीतिक गर्मी का केंद्र बना रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...