ChhattisgarhRaftaar News Cg

इलाज में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप…..

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही के चलते एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका सूरजपुर जिले के ग्राम पीढ़ा निवासी थी। परिजनों का आरोप है कि समय रहते उचित इलाज न मिलने के कारण महिला की जान गई। जानकारी के अनुसार, परिजन रात करीब 11 बजे गर्भवती महिला को सूरजपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि महिला की मौत वहीं अस्पताल में हो गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने अपनी लापरवाही छुपाने के लिए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने साफ कहा कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस स्टाफ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए एंबुलेंस कर्मियों ने 800 रुपये रिश्वत ली और देर रात से सुबह 5 बजे तक उन्हें अंबिकापुर छोड़ा गया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिला होता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की मांग उठाई जा रही है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....