BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, लाए गए दो नई चेहरे…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपने संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए 41 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। बिलासपुर जिले में पार्टी द्वारा दो अहम पदों पर नए चेहरे लाए गए हैं, जिन्हें संगठन में ऊर्जा और मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी की कमान अब युवा और सक्रिय छवि वाले सुधांशु मिश्रा को सौंपी गई है। संगठन में उनकी पकड़ और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की जमीनी संरचना को मजबूत करने के लिए महेंद्र गंगोत्री को ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ग्रामीण बेल्ट में उनकी सक्रियता और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की क्षमता का पार्टी ने सकारात्मक मूल्यांकन किया है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से चल रही राजनीतिक चर्चाओं और दौड़-भाग पर अब इस नियुक्ति सूची ने विराम लगा दिया है। कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन आधिकारिक सूची जारी होते ही कई दिग्गजों को हैरानी हुई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अब शहर से लेकर गांव तक नया नेतृत्व खड़ा कर संगठन को गति देने की रणनीति पर काम कर रही है। नई टीम से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती, कार्यकर्ताओं में उत्साह और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में बेहतर समन्वय की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...