ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, बस और कार की भिड़ंत, 25 से अधिक घायल, तीन पत्रकार भी जख्मी….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। व्यासनगर के पास तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, वहीं कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कार सवार तीन पत्रकार भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद कुछ गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बस शिवरीनारायण से बिलासपुर की ओर जा रही थी। तभी व्यासनगर के पास कार से भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस अब बस में सवार कुल यात्रियों की संख्या और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....