BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
सीपत नहर में मिली अज्ञात युवक की लाश…क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार सुबह सीपत थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एनटीपीसी मटेरियल गेट के सामने बहेरा पुल के पास नहर के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सुबह करीब 11 बजे राहगीरों ने पानी में लाश देखी और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव करीब 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष के बीच अनुमानित है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस टीम अज्ञात व्यक्ति की पहचान जुटाने में लगी हुई है। घटना कैसे हुई और मौत के पीछे कारण क्या है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चलेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
