ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरपंच की दबंगई: पंच को पीटा, निर्वस्त्र कर गलियों में लिटाया, न्याय के लिए भटक रहा परिवार……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पामगढ़ जनपद पंचायत के कोसला गांव में सरपंच की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चुनावी रंजिश के चलते एक पंच की बेरहमी से पिटाई कर उसे निर्वस्त्र कर गलियों में लिटा दिया गया। घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। जानकारी के मुताबिक, सरपंच ने डंडों से हमला कर पंच को अधमरा कर दिया। बेहोश होने के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और उसने पीड़ित को निर्वस्त्र कर गांव की गलियों में डाल दिया। गंभीर रूप से घायल पंच को बिलासपुर के निजी अस्पताल में 10 दिनों तक भर्ती रहना पड़ा। पीड़ित परिवार ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही। न्याय की उम्मीद में परिवार ने एसपी कार्यालय के कई चक्कर लगाए, फिर भी आरोपी सरपंच खुलेआम घूम रहा है। गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार अब भी डर के साए में जी रहा है। लोगों का कहना है कि जहां कानून खामोश है, वहां दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....