Raftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं की हत्या मामला…..! डॉक्टर बांधी के नेतृत्व में विधानसभा मस्तूरी में घंटो तक रहा चक्काजाम…..? 

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के 400 से ज्यादा जगहों और 78 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने चक्का जाम कर भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी तारतम्य में मस्तूरी विधानसभा के जोंधरा चौक पर मस्तूरी विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और भूपेश बघेल मुर्दाबाद भूपेश बघेल होश में आओ भूपेश बघेल टारगेट किलिंग बंद करो जैसे नारों के साथ राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा, बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में अभी कुछ दिनों पहले भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने एनआईए को पत्र लिखा है। डीजीपी ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या की जांच की मांग की है।

 

भाजपा नेताओं की ह्त्या का मामला-

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा पार्टी के हर बड़े नेताओं को प्रमुख विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थीं। भाजपा नेताओं के ह्त्या के विरोध में 400 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन किया गया है। जिसमें मस्तूरी में विधायक डाक्टर कृष्णमुर्ति बांधी ने मस्तूरी जोंधरा चौंक पर प्रदर्शन किया।

 

चक्काजम में ये रहे शामिल-

आज चक्काजाम के दौरान मस्तूरी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, महिला मोर्चा प्रकोष्ठ, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...