ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े हमला और लूट: ऑफिस में घुसकर मारपीट, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को डकैती सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 वर्ष), निवासी कैदीमुड़ा, ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह अपने कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़ी कार को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह अपने कार्यालय की ओर भागे, लेकिन आरोपी पीछा करते हुए ऑफिस तक पहुंच गए। आरोपियों ने कार्यालय में घुसकर न केवल प्रार्थी बल्कि वहां मौजूद स्टाफ के साथ भी मारपीट की, बल्कि ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारी बृजनंदन सिंह से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने कैश काउंटर से हिसाब-किताब की डायरी और करीब 1.50 लाख रुपये नगद लूट लिए और वाहन से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जूटमिल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्य एकत्रित कर पुलिस ने पांच आरोपियों — शिवा पटेल उर्फ विक्की, सुखसागर सारथी उर्फ सागर, मनोज सारथी, लोकेश्वर साहु और गणेश दास महंत उर्फ नानु — को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से लूट की रकम में से शेष बचे 370 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, लूट की अधिकांश राशि आरोपियों द्वारा खर्च कर दी गई, जबकि कुछ रकम भागते समय गिर गई थी। थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (2023) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि लूट, हिंसा और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह गिरफ्तार... बिलासपुर में स्काउट-गाइड कार्यशाला का आयोजन: सदस्यता वृद्धि और युवा कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा... पुरानी रंजिश में पत्थर से कुचलकर की गई हत्या: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी; नाबालिग और महिला आरोपी गिरफ... छाल थाना पुलिस की सख्ती: पशुक्रूरता मामले में कार्रवाई; मवेशी वध के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार! ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े हमला और लूट: ऑफिस में घुसकर मारपीट, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा! एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम: गैस कटर से मशीन तोड़ रहा था आरोपी; पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को रंगे... भनपुरी चौक के पास 5 वाशिंग मशीन के साथ दो चोर गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त! नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार! पुलिस कार्यालय में जहर सेवन कर दबाव बनाने का प्रयास, युवक गिरफ्तार! बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ का शातिर आरोपी गिरफ्तार!