ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम: गैस कटर से मशीन तोड़ रहा था आरोपी; पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से एटीएम चोरी की एक बड़ी वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया गया। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी को गैस कटर से एटीएम मशीन तोड़कर नगदी निकालने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब 3 बजे की है। गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन में गश्त कर रही टीम के आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा मौके पर पहुंचे।मौके पर आरोपी एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर कैश निकालने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी पंकज कुमार पासवान (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्लांट में वेल्डिंग का काम करता था और व्यवसाय में नुकसान तथा कर्ज के दबाव के चलते उसने चोरी की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते उसका प्रयास विफल हो गया। इस घटना में एटीएम मशीन को लगभग 3.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी सहित पूरी टीम की प्रशंसा की। उत्कृष्ट कार्य के लिए आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सतर्क पुलिसिंग के कारण एक बड़ी वारदात टल गई और रायगढ़ पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर समय मुस्तैद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह गिरफ्तार... बिलासपुर में स्काउट-गाइड कार्यशाला का आयोजन: सदस्यता वृद्धि और युवा कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा... पुरानी रंजिश में पत्थर से कुचलकर की गई हत्या: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी; नाबालिग और महिला आरोपी गिरफ... छाल थाना पुलिस की सख्ती: पशुक्रूरता मामले में कार्रवाई; मवेशी वध के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार! ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े हमला और लूट: ऑफिस में घुसकर मारपीट, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा! एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम: गैस कटर से मशीन तोड़ रहा था आरोपी; पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को रंगे... भनपुरी चौक के पास 5 वाशिंग मशीन के साथ दो चोर गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त! नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार! पुलिस कार्यालय में जहर सेवन कर दबाव बनाने का प्रयास, युवक गिरफ्तार! बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ का शातिर आरोपी गिरफ्तार!