ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, NH-49 पर बारात से लौटते 5 की दर्दनाक मौत; 3 घायल, हालत नाजुक!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) देर रात NH-49 की ग्राम सुकली के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में पाँच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल मरीजों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टर उनकी हालत नाजुक बता रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक सड़क पारा/शांति नगर, नवागढ़ के निवासी थे और वे किसी बारात से वापसी कर रहे थे।

घटना में जान गंवाने वालों की पहचान विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन उम्र 43), राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप उम्र 27, पोमेश्वर जलतारे पिता पुरुषोत्तम जलतारे उम्र 33, भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू उम्र 40 तथा कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू उम्र 22 के रूप में हुई है। तीन घायलों का नाम-पता अभी उपलब्ध नहीं हुआ है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....