BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

आखिर कब रुकेगा मौत का ये सिलसिला? बिलासपुर में फिर सड़कों पर झुलसे निर्दोष जानवर….सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंदता निकल गया अज्ञात वाहन, 8 की मौत, 3 घायल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुंगेली रोड स्थित ग्राम पेंडारी के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में 8 मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मवेशियों के इलाज की व्यवस्था कराई। मृत मवेशियों को सड़क से हटाया गया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बिलासपुर जिले में सड़कों पर मवेशियों की मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ ही समय पहले तखतपुर क्षेत्र में भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें 8 मवेशियों की जान चली गई थी। सड़क हादसों में मवेशियों की जान जाना अब आम हो गया है, लेकिन प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा। न तो लावारिस मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की पहल की जा रही है और न ही उन्हें सड़कों पर छोड़ने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ मवेशियों के लिए घातक हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रही हैं। अगर जल्द ही इस पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो बड़े हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाता है या फिर लावारिस मवेशियों की मौत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....