BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के प्रतियोगी परीक्षार्थी फिजिकल टेस्ट की तैयारी में बाधा, मैदान की कमी से परेशान…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर ही नहीं, आसपास के कस्बों और गांवों से बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिलासपुर पहुँचते हैं। उनका मानना होता है कि यहां बेहतर सुविधाएँ, कोचिंग और तैयारी का माहौल मिलेगा। लेकिन इन दिनों ये परीक्षार्थी खुद बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ अपनी समस्याएँ लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने बताया कि वे पुलिस भर्ती सहित विभिन्न शासकीय नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। लिखित परीक्षा की कोचिंग तो मिल जाती है, लेकिन शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए उपयुक्त मैदान और ट्रैक की भारी कमी है। छात्रों का कहना है कि अब तक वे रघुराज स्टेडियम में नियमित दौड़ और अभ्यास करते थे, मगर हाल ही में उन्हें वहाँ प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही। इससे उनकी फिजिकल तैयारी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। कई युवाओं ने बताया कि मजबूरी में उन्हें सड़कों, गलियों या असुरक्षित स्थानों पर दौड़ लगानी पड़ती है, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। परीक्षार्थियों ने जोर देकर कहा कि पुलिस भर्ती और अन्य सरकारी नौकरियों में फिजिकल टेस्ट सबसे अहम चरण होता है। ऐसे में अभ्यास के लिए स्थान न मिलना उनके भविष्य को सीधे प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनमें से अधिकांश गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं, जिनके परिजन उम्मीद के साथ बच्चों को तैयारी के लिए शहर भेजते हैं। लेकिन तैयारियों के लिए पर्याप्त सुविधाएँ न होने से उनका मनोबल टूट रहा है। कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में युवाओं ने मांग की है कि रघुराज स्टेडियम या किसी अन्य सुरक्षित मैदान में फिजिकल अभ्यास के लिए समयबद्ध व्यवस्था की जाए। साथ ही दूरदराज़ से आने वाले छात्रों के लिए किफायती और सुलभ खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। परीक्षार्थियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ठोस समाधान निकालेगा, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने लक्ष्य की तैयारी जारी रख सकें।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...