BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
VIDEO; बिलासपुर में एंबुलेंस ने मरीज को सरकारी छोड़कर निजी अस्पताल पहुँचाया, आयुष्मान कार्ड ठुकराया, परिवार ने घर गिरवी रखा……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में व्यापार विहार स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल पर बड़ा आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि कोरबा के 100-बिस्तर वाले सरकारी अस्पताल से रेफर मरीज को एंबुलेंस चालक सिम्स ले जाने के बजाय सीधे निजी अस्पताल में भर्ती करा गया। परिजनों को चालक ने यहाँ भी सरकारी सुविधा मिलने का भरोसा दिया, लेकिन अस्पताल ने इलाज के दौरान लगातार पैसे की मांग की और आयुष्मान कार्ड मानने से इनकार कर दिया।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ परिवारों को मरीज का इलाज कराने के लिए घर गिरवी रखना पड़ा और खेत तक बेचने पड़ गए। पीड़ितों ने पूरे मामले की सख्त जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई अब देखने वाला मुद्दा होगा।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
