Raftaar News Cg

जमीन विवाद बना हत्या का कारण….! आरोपियों ने 17 बार चाकू मार की हत्या….? पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार….

बिलासपुर/तखतपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) कल यानी मंगलवार होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन को लेकर बिलासपुर जिले में पुलिस की चौक चौबंद व्यवस्था लगाई गई थी । इसी बीच थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत चुलघट रोड दुर्गा मंदिर के पास 32 वर्षीय युवक की चार युवकों के द्वारा मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चारों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर देर रात मृतक आशीष धुरी के पिता मोहन धुरी ने तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की कल होलिका दहन की रात्रि 11:00 बजे उसका पुत्र आशीष धुरी दुर्गा मंदिर गिट्टी के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा था, जिसकी सूचना मुझे वहाँ उपस्थित लोगों ने दी, सूचना पाकर मैं घरवालों के साथ गया। जहां से आशीष को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लेकर गए तखतपुर अस्पताल से उसकी नाजुक स्थिति को देखकर अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर मृतक के पिता ने अजीत धुरी, पप्पू धुरी, अंकित धुरी व अजय धुरी पर जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर आशीष की हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराया था। तखतपुर पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में लगी थी, जिसमें पुलिस की तत्परता और को ऑर्डिनेशन से की गई कार्यवाही में तखतपुर पुलिस को मात्र 6 घंटे के भीतर हत्या के जघन्य अपराध में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बटन दार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। जिससे मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 विस्तारित कर आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में तखतपुर पुलिस के साथ क्राइम स्क्वाड की टीम की विशेष भूमिका रही।

जमीन विवाद पर किये हत्या, आरोपियों पर 307 का चल रहा था मामला-

आरोपी अजीत धुरी ने बताया कि उसका और मृतक आशीष धुरी के परिवार के साथ पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा है। दोनों की जमीन अगल बगल है, जमीन विवाद को लेकर 2 साल पहले आशीष धुरी ने इसके तथा परिवारवालों पर मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ा कर रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिसमें इस पर हत्या का प्रयास (धारा 307 आईपीसी) का मामला दर्ज किया गया, अभी उस केस का पेशी कोर्ट में चल ही रहा हैं। आरोपी ने बताया कि कोर्ट का केस पेंडिंग होने से उसका फ्यूचर उसे अंधकार में दिख रहा था, जिसे लेकर वह काफी चिंतित था और उसने कई बार आशीष धुरी और उसके परिवार वालों को कोर्ट में राजीनामा होकर केस रफा-दफा करने को बोला था, लेकिन आशीष धुरी के परिवार वाले नहीं माने। जिससे उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने 17 बार चाकू से गला में किया वार:-

कल रात आशीष धुरी होली दहन के पास मिला था, जहां कोर्ट केस में राजीनामा की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पहले से अंकित मौके पर मौजूद था, तब थोड़ी देर बाद अजीत अपने बड़े भाई अजय धुरी, पप्पू धुरी के साथ आशीष की हत्या की प्लानिंग कर एक मोटरसाइकिल में धारदार हथियार (बटन चाकू) को लेकर होलिका दहन के स्थान पर पहुंचे जहाँ होलिका दहन हो चुकी थी, लोग अपने घर चले गए थे, सुनसान जगह था। आशीष धुरी को टहलते हुए अकेला पाकर गले में चाकू से 17 बार वार किए, जिसे मरा हुआ समझकर मोटर सायकल से भाग निकले।

ये है हत्या के तखतपुर निवासी आरोपी-

1. अजीत धुरी पिता रामकुमार धुरी उम्र 26 वर्ष।

2. अजय धुरी पिता रामकुमार धुरी उम्र 28 वर्ष।

3. अंकित धुरी पिता सतीश धुरी उम्र 22 वर्ष।

4. चखु धुरी पिता बसंत धुरी उम्र 20 वर्ष।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...