BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जर्जर सड़क से परेशान रामकृष्ण नगर के लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क सुधार की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जर्जर सड़कों की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी लगातार आवाज उठा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर केवल कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई वास्तविक कार्य नहीं दिखाई देता। इसी बीच मोपका स्थित रामकृष्ण नगर के रहवासियों ने शनिवार को सड़क की बदहाली के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से सड़क गड्ढों में तब्दील है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है, खासकर रात के समय दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराने और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने धरने में शामिल होकर अपनी नाराजगी जताई। रहवासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से शासन के सभी करों का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव उनके साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वे बड़े और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...