ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तांत्रिक का आतंक, युवती को किडनैप कर जबरन शादी, रेप–ब्लैकमेल और गर्भपात के आरोप; पुलिस व सखी सेंटर पर उठे सवाल…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के भिलाई में 22 वर्षीय युवती को कथित तांत्रिक हेमंत अग्रवाल द्वारा किडनैप कर ले जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने दोनों को पति-पत्नी बताया था, लेकिन अब पीड़िता ने खुलासा किया है कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और धमकी के जरिए उसे जबरन आर्य समाज में शादी करवाई, जिसकी कोई मान्यता नहीं है। युवती का आरोप है कि हेमंत उसे 19 नवंबर को घर से उठा ले गया और दंतेवाड़ा, कोंडागांव होते हुए रायपुर तक घुमाता रहा। मीडिया में खबरें आने के बाद पुलिस ने 21 नवंबर को दोनों को रायपुर से बरामद किया, लेकिन आरोपी भिलाई-3 थाने से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी तांत्रिक बनकर घर में आया और तंत्र-मंत्र के बहाने उसे सम्मोहित करता था। इसी दौरान उसके अश्लील वीडियो बनाए, धमकी देकर रेप किया और 2-3 बार गर्भपात भी कराया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी मां भी हर अपराध में उसका साथ देती रही। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने शुरुआत में अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया और लड़की को शादीशुदा बताकर शिकायत लेने से मना कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने में लगी रही। युवती ने सखी सेंटर पर भी गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने आरोपी को सपोर्ट किया और कार्रवाई से बचाने की कोशिश की। पीड़िता और उसके परिवार के मुताबिक, यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो युवती को इतनी प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ती। हालांकि परिवार ने एसएसपी विजय अग्रवाल की कार्यवाही की सराहना की है, जिनकी वजह से युवती सुरक्षित वापस मिल सकी। फिलहाल आरोपी हेमंत अग्रवाल के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!