BilaspurChhattisgarhHealthMasturiRaftaar News CgSipat

बिलासपुर-सीपत मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा; वैदिक महाविद्यालय सीपत के छात्र की मौत..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा निवासी पिंटू भोई पिता श्रवण भोई के रूप में हुई है। पिंटू सीपत के वैदिक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंटू किसी काम से बिलासपुर आया हुआ था और वापस लौटते समय बरमबाबा हनुमान मंदिर लगरा के सामने उसकी एक्सट्रीम बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मर्चुरी भिजवाया। पिंटू के दोस्तों ने बताया कि उसने हाल ही में दीपावली के मौके पर नई बाइक खरीदी थी, जिस पर वह बेहद खुश था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...