BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिल्हा में हत्या की कोशिश; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार, स्टील कंपनी से निकाले जाने के गुस्से में किया हमला…रेलवे स्टेशन में छिपा था आरोपी, बटनदार चाकू व दो मोबाइल जप्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिल्हा क्षेत्र में 20 नवंबर 2025 को आहत सूरज सिंह खु्सरो पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए। जांच दल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के आसपास छानबीन में जुट गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी विनोद कुमार साहू उर्फ मुकेश कुमार साहू उम्र 32 वर्ष निवासी रामाभाठा लबेद, कोरबा (स्थायी पता–ढोटमा, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली) को हाल ही में कंपनी द्वारा नौकरी से निकाला गया था। इसी रंजिश में उसने सूरज सिंह पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम को सूचना मिली कि आरोपी दगौरी रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में छिपा हुआ है और फरार होने की फिराक में है। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन स्टाफ ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से एक धारदार बटनदार चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों वस्तुओं को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...