BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; मोपका पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों का शराबखोरी..वीडियो वायरल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षक चौकी के कमरे में बैठकर शराब का पैग बनाते और सेवन करते दिख रहे हैं। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने यह दृश्य मोबाइल में कैद करना चाहा, तो जवान भड़क गया। सूत्रों के मुताबिक युवक बुधवार रात चौकी पहुंचा तो परिसर खाली पड़ा था। वह अंदर गया तो देखा कि दो आरक्षक शराब पी रहे हैं। युवक ने जैसे ही वीडियो बनाना शुरू किया, आरक्षक संतोष राठौर आपा खो बैठा। उसने युवक से गाली-गलौज की, मोबाइल छीन लिया और उसे धमकी देते हुए कहा कि पटक-पटक कर मार देगा। पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया में तेजी से फैल रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चौकी को जवानों ने ‘मयखाना’ बना दिया है, जहां खुलेआम जाम छलकाए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हुआ है। प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित जवानों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों व सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....