ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिल दहला देने वाली वारदात, पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर बाप–बेटी को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, पत्नी गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खरसिया थाना क्षेत्र के खैरपाली गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। पड़ोसी युवक ने अचानक घर में घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी बेटी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी, जबकि घर में मौजूद बुजुर्ग की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, खैरपाली निवासी रत्थूराम पटेल (70) और उनकी बेटी खीरबाई (45) घर में मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला भीखम पटेल (25) अचानक घर में घुसा और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रत्थूराम और खीरबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रत्थूराम की पत्नी फोटोबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रत्थूराम के बेटे रमेश पटेल ने पुलिस को बताया कि आरोपी भीखम रायपुर में काम करता था और कुछ दिनों से अपने नाना के घर खैरपाली में रह रहा था। वह झगड़ालू प्रवृत्ति का है और अक्सर गुस्से में पड़ोसियों से विवाद करता रहता था। मंगलवार शाम भी विवाद के दौरान उसने अचानक यह निर्मम हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आरोपी भीखम पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। निर्मम हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....