ChhattisgarhRaftaar News Cg

अधूरे पुल की लापरवाही से युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! 

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) कन्हारपुरी इलाके में अधूरे पुल और विभागीय लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 27 वर्षीय युवक आकाश साहू की मौत हो गई। आकाश की शादी महज चार महीने पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक हादसा उस अधूरे पुल पर हुआ, जिसका निर्माण कार्य दो महीने से रुका हुआ है। न तो वहां बैरिकेड लगाए गए थे और न ही चेतावनी बोर्ड। अंधेरे में आकाश साहू गड्ढे में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतज़ाम किए जाते तो यह हादसा टाला जा सकता था। बारिश और अंधेरे ने हालात और भी खतरनाक बना दिए थे। घटना के बाद गांव में आक्रोश है और लोग विभागीय सुस्ती को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और अधूरे प्रोजेक्ट्स पर सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद सक्रिय होना समाधान नहीं है, असली जिम्मेदारी हादसे से पहले सुरक्षा देने की होती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!