BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; उप सरपंच पर महिला सरपंच के पति को जान से मारने की धमकी का आरोप, गांव में तनाव का माहौल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के एक ग्राम पंचायत में पंचायत जनप्रतिनिधियों के बीच तनाव बढ़ गया है। महिला सरपंच के पति ने उप सरपंच रंजीत कुर्रे पर फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील गालियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान खुलवाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच उप सरपंच और सरपंच पक्ष के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते उप सरपंच द्वारा सरपंच पति को फोन पर गाली–गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। दोनों के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे गांव में तरह–तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद के कारण गांव का वातावरण तनावपूर्ण बना हुआ है। पीड़ित सरपंच पति का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में वे कानूनसम्मत तरीके से काम करना चाहते हैं, लेकिन उप सरपंच उनके ऊपर मनमानी करने का दबाव बना रहा है। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद सरपंच परिवार सुरक्षा और कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया है। इधर, मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर गांव में बिगड़ते माहौल को शांत करेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष...