BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! धर्म परिवर्तन के लिए धमकाए गए ग्रामीण.. ईसाई धर्म में परिवर्तन न करने पर प्रभु के प्रकोप की धमकी, पास्टर दंपती पर मामला दर्ज, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक पास्टर दंपती के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए ग्रामीणों पर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पास्टर संतोष मोसेस और उनकी पत्नी अनु मोसेस ने स्थानीय ग्रामीणों को डराकर और धमकाकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया। यदि ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन से इंकार किया, तो उन्हें प्रभु के प्रकोप का सामना करने की धमकी दी गई। यह घटना 2 फरवरी, रविवार को सुबह 10 से 12 बजे के बीच हुई, जब पास्टर दंपती संबलपुरी गांव पहुंचे। गांव के निवासी उतरा कुमार साहू और रामेश्वर साहू ने पास्टर दंपती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि पास्टर संतोष मोसेस ने उतरा साहू को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला। पास्टर ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने धर्म परिवर्तन किया, तो सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन मना करने पर प्रभु के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। उतरा कुमार साहू, जो नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं ने इस धमकी के बाद परिवार के साथ मानसिक परेशानी का सामना किया। इस मामले में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....