BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सुनो बिलासपुर के युवाओं; रोजगार देने 20 नवंबर को यहां लगाया जाएगा प्लेसमेंट कैंप..293 पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 20 नवंबर 2025 को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 293 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। कैंप में शामिल 4 निजी कंपनियां फील्ड ऑफिसर, एग्रीकल्चर ब्रांच डेवलपमेंट ऑफिसर, कस्टमर सर्विस एक्जिक्युटिव, इलेक्ट्रिशियन, फील्ड टेक्नीशियन सहित अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इन पदों के लिए 12वीं और स्नातक (किसी भी संकाय) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक युवाओं को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही रोजगार पंजीयन कार्ड भी प्रस्तुत करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in, Chhattisgarh Rojgar App तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी, बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....