BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के थाना पचपेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम चिस्दा में दो अलग-अलग स्थानों पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 17/2026 और 18/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) में की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8,360 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। पुलिस को 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी चौक, ग्राम चिस्दा के पास दो जगहों पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड की। रेड के दौरान सभी आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए, जिनके पास से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!