BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर बवाल, चिल्हाटी में प्रार्थना सभा पर हंगामा, अब तक 38 केस दर्ज……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी में झोपड़ीनुमा मकान में चल रही प्रार्थना सभा में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि यहां हिंदू महिलाओं और बच्चों को बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रार्थना सभा बंद कराई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े कन्हैया साहू ने पुलिस को शिकायत दी कि शनि मंदिर रोड स्थित एक मकान में विष्णु कोसरिया, प्रतीक गोयल समेत अन्य लोग प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को प्रलोभन दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हंगामे के दौरान एक कार्यकर्ता लाउडस्पीकर पर लगातार लोगों को बाहर निकलने और धर्मांतरण के विरोध की अपील करता नजर आया। संगठन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि भोले-भाले हिंदुओं का ब्रेनवॉश कर धार्मिक रूपांतरण की कोशिश की जा रही है। धर्मांतरण को लेकर बिलासपुर पुलिस पिछले छह महीनों में 38 से ज्यादा मामलों में एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें बिना अनुमति धार्मिक सभा करने, हिंदुओं को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और बरगलाने जैसे आरोप शामिल हैं। इससे पहले 12 नवंबर को सरकंडा और पचपेड़ी थाने में अलग-अलग दो मामलों में केस दर्ज किए गए थे। सरकंडा क्षेत्र में वसंत विहार कॉलोनी में आयोजित एक सभा में हिंदू देवी-देवताओं को शैतान बताने का आरोप लगा था। वहीं पचपेड़ी क्षेत्र के कुकुर्दीखुर्द में भी प्रार्थना सभा के दौरान महिलाओं और बच्चों को बरगलाने की शिकायत मिली थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार सामने आ रहे इन मामलों को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जहां भी शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...