Raftaar News Cg

जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ने पर मनाया जश्न…..! मुख्यमंत्री की बजट घोषणा से त्योहार की खुशियां हुई दोगुनी…..? 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भरोसे के बजट की घोषणा के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। होली के दो दिन पहले इस घोषणा से प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने जमकर होली खेली।

महिलाओं ने नगाड़े, ढोल की धुनों के बीच गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर करते हुए जमकर खुशियां मनाई। बजट को उन्होंने भरोसे का बजट बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किए गए बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 प्रति माह से बढ़ाकर अब 10 हजार रूपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रू से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए मासिक एवं सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार रूपए मासिक करने की घोषणा की गई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के सामने महिलाओं ने बजट घोषणा पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए देर तक जश्न मनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला उपाध्यक्ष सीमा सिंह चौहान ने कहा कि इस घोषणा से मिली खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हम सब आभारी है। उन्होंने कहा कि यह बजट हमारे लिए होली, दिवाली सभी त्योहार से बढ़कर साबित हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता यादव ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस घोषणा से होली त्योहार की खुशी दोगुनी हो गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...