ChhattisgarhRaftaar News Cg

जहरीले सांपों की निकाली गई शोभायात्रा, ऋषि पंचमी पर सांवरा समाज की अनोखी परंपरा, पूजन के बाद जंगल में छोड़ा गया सांप…..

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के देवरी गांव में ऋषि पंचमी के अवसर पर सांवरा समाज द्वारा सदियों पुरानी अनोखी परंपरा निभाई गई। इस अवसर पर जहरीले सांपों की शोभायात्रा निकाली गई, जिसे देखने आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। परंपरा के अनुसार, ग्रामीण घरों और खेतों में पाए जाने वाले जहरीले सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ते हैं। इन्हें विशेष पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा में निकाला जाता है। यात्रा के दौरान लोग सांपों की आराधना करते हुए जगह-जगह पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद इन सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परंपरा से प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान का भाव जागृत होता है। समय के साथ यह आयोजन क्षेत्र की पहचान बन गया है और इसे देखने दूर-दराज से लोग बड़ी संख्या में आते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...