ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल, इलाज जारी……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से कापू के लिए निकली पूर्णागिरी बस जब चिराईपानी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आईं। बस में सवार यात्री सत्यम चौहान, प्रहलाद कुमार, मुनेश्वर नाग, हर्षिता नाग, मयैरा नाग, टिंगो मिंज, अमित चतुर्वेदी, सरस्वती चतुर्वेदी, सोमा यादव, मूलचंद यादव और अनुपम मिश्रा को भी चोटें पहुँचीं। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां बस ड्राइवर को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक और बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....