BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेल हादसा, घायल एएलपी रश्मि राज अस्पताल से डिस्चार्ज, रेलवे ने लिया बयान, की निलंबन कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मेमू और मालगाड़ी की टक्कर के बाद अब जांच की दिशा तेजी से आगे बढ़ रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) रश्मि राज को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य में स्थिर सुधार देखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया। डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों ने रश्मि राज का बयान दर्ज किया, जिसे हादसे की तह तक पहुंचने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जांच दल का मानना है कि उनका बयान सीआरएस की अंतिम रिपोर्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और घटनाक्रम की कई परतें इसी से खुलेंगी। इसी बीच रेलवे ने प्रारंभिक जांच के आधार पर रश्मि राज को निलंबित करने का आदेश भी जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई एक रूटीन प्रक्रिया है, और हादसे की पूरी सच्चाई सामने आने तक नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी। डिस्चार्ज के बाद रश्मि को रेलवे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि परिवार इससे संतुष्ट नहीं है और उनका कहना है कि उन्हें अपोलो में ही इलाज मिलना चाहिए था। दूसरी ओर सीआरएस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं। हादसे में जहां कई लोगों की जान गई और बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ, वहीं अब जांच यह तय करेगी कि यह दुर्घटना मानवीय भूल, तकनीकी खराबी या सिग्नलिंग सिस्टम की त्रुटि से हुई। रश्मि राज ने अपने बयान में क्या कहा, यह फिलहाल गोपनीय रखा गया है और विस्तृत जानकारी अंतिम रिपोर्ट के साथ सामने आएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...