ChhattisgarhRaftaar News Cg

वन विभाग की रेंज ऑफिस में घुसा हाथी, दीवार तोड़ी, दहशत में ग्रामीण…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जीपीएम जिले के मरवाही में हाथियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला। देर शाम एक जंगली हाथी वन विभाग की रेंज ऑफिस में घुस आया और दीवार तोड़ दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक हाथी नर्सरी की तरफ से होते हुए सीधे रेंज ऑफिस परिसर में पहुंचा। जैसे ही वह अंदर घुसा, कार्यालय की दीवार तोड़ दी और फिर चीचगोहना गांव की ओर बढ़ गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हाथियों के झुंड मरवाही इलाके में उत्पात मचा चुके हैं और कई बार घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाने की अपील की है। फिलहाल टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों के बीच डर और नाराजगी दोनों बनी हुई है। मरवाही क्षेत्र में हाथियों का लगातार बढ़ता दबाव वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सवाल उठता है कि आखिर कब तक ग्रामीण हाथियों के इस कहर के साए में जीने को मजबूर रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर... सीपत; कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप..दर्राभाठा सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप,... सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला...