BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेल हादसे को लेकर कांग्रेस का हंगामा, जीएम ऑफिस का घेराव, सड़क जाम कर जताया विरोध…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हाल ही में हुए रेल हादसे में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने के मामले में कार्रवाई न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी जीएम कार्यालय पहुंचे और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सूत्रों के अनुसार, ऑफिस का मुख्य गेट बंद होने के बावजूद कुछ कांग्रेसी नेता गेट पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। भीड़ बढ़ती गई और जब काफी देर तक कोई अधिकारी बाहर नहीं आया तो प्रदर्शनकारियों ने जीएम ऑफिस के सामने की मुख्य सड़क को जाम कर धरना शुरू कर दिया। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आवाज़ें तेज़ होती चली गईं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हादसे को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन रेलवे न तो जांच रिपोर्ट दे पाया है और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि लापरवाही और संवेदनहीन रवैये ने पीड़ित परिवारों के दर्द को और बढ़ा दिया है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने सड़क पर बैठकर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। काफी देर बाद वरिष्ठ रेलवे अधिकारी एसडीजीएम समीर कांत माथुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी। हालांकि प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे की तरफ से संवेदनशीलता का अभाव साफ दिखाई दिया। विवाद तब और गहरा गया जब मीडिया ने एसडीजीएम से प्रतिक्रिया लेनी चाही, लेकिन वे बिना कोई टिप्पणी किए वहां से निकल गए। कांग्रेस नेताओं ने इसे रेलवे की “पूर्ण संवेदनहीनता” बताया और चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने चुप्पी नहीं तोड़ी और ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...