ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति की हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव, फिर महाराष्ट्र भागी पत्नी, पुलिस ने नासिक से किया गिरफ्तार…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में 9 नवंबर को सूटकेस में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस जघन्य हत्याकांड को मृतक की पत्नी मंगरीता भगत (40 वर्ष) ने अंजाम दिया था। आरोपी महिला को पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है। जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को संतोष भगत का शव उसके घर में सूटकेस के अंदर मिला था। मृतक के भाई विनोद भगत की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मृतक की पत्नी मंगरीता भगत पर शक गहराया। घटना के बाद वह फरार हो गई थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि महिला पहले मुंबई में काम करती थी और घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गई थी। पुलिस टीम ने जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा, डीएसपी अख्तर और आरपीएफ पुलिस की मदद से मनमाड़ रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में मंगरीता ने बताया कि उसके और पति के बीच चरित्र को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी झगड़े के दौरान उसने घर में रखे सील बट्‌टे से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को सूटकेस में भरकर घर में ही छिपा दिया और अगले दिन फरार हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील बट्‌टे को बरामद कर लिया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पति की हत्या कर फरार हुई आरोपिया पत्नी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। जीआरपी रायपुर और आरपीएफ पुलिस के सहयोग से इस हत्याकांड का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....