उड़ीसा से माल खपाने पहुँचे आरोपी आए मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में ….. 6 किलो 838 ग्राम गाँजा जप्त..!

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अभियान निजात के तहत थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अवैध कारोबार एवं बिक्री करने वालो के ऊपर सतत निगरानी रखी जा रही है, इसी बीच एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना मस्तुरी को सूचना मिली की NH-49 टोल प्लाजा ग्राम पाराघाट के पास रोड में दो व्यक्ति एवं दर्रीघाट बाजार के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से बिक्री करने के फिराक में है।

सूचना मिलते ही इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाठा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना स्टाफ के द्वारा तत्काल NH -49 टोल प्लाजा ग्राम पाराघाट में रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये मुताबिक आरोपी वासुदेव दीप एवं मोहन नाग को पकड़ कर आरोपियों के कब्जे से 04 किलो 800 ग्राम कैनाबिस (गांजा) कीमती करीब 10,000 रूपए एवं मोटर साइकल हीरो डीलक्स क्रमांक सीजी 10 एडी 4352 कीमती करीब 50000 रूपये जुमला 98000 रूपये को जप्त किया गया एवं दर्रीघाट बाजार के पास मुखबिर के बताएं मुताबिक रेड कार्यवाही कर आरोपी बेदी प्रसाद तिवारी को पकड़कर उसके कब्जे से 02 किलो 38 ग्राम कैनाबिस (गांजा) कीमती 32100 रूपये को जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
ये है आरोपी:-
1.वासुदेव दीप पिता दाशो दीप उम्र 28 वर्ष साकिन बनका बिहार थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा.
02. मोहन नाग पिता चिंतामणि नाग उम्र 32 वर्ष साकिन बनका बिहार थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा.
03. बेदी प्रसाद तिवारी पिता जीवन लाल तिवारी उम्र 59 साल साकीन दर्रीघाट थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.
