BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बहाने 11 लाख की ठगी, नर्स की नौकरी का झांसा देकर फरार हुआ युवक……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बहाने एक युवक ने युवती से 11 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा देकर यह रकम ऐंठी। पीड़िता की शिकायत पर अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के जेलगांव निवासी 22 वर्षीय साधना यादव की मुलाकात साल 2023 में जांजगीर-चांपा जिले के पवन यादव नामक युवक से एक मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे विश्वास का रिश्ता बन गया। इसी दौरान युवक ने खुद को सरकारी संपर्कों वाला बताते हुए साधना को बिल्हा सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी दिलाने का लालच दिया। युवक के झांसे में आकर पीड़िता ने उसे करीब 11 लाख रुपए दे दिए। पहली मुलाकात के दौरान बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में युवती ने आरोपी को तीन लाख रुपए कैश दिए, जबकि बाकी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। लेकिन लंबे समय तक नौकरी का कोई अता-पता नहीं चला। जब साधना ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक पवन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...