BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धर्मांतरण पर बवाल, पुलिस ने प्रार्थना सभा बंद कर दर्ज किया केस….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीखुर्द गांव में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, संजय डांडेकर के घर पर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान हिन्दू संगठनों को सूचना मिली कि इस सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं और वहां संजय डांडेकर लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सूचना पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने देखा कि कई महिला, पुरुष और बच्चे बाइबिल व धार्मिक साहित्य के साथ प्रार्थना कर रहे थे। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप करते हुए प्रार्थना सभा को बंद कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हिन्दू संगठन के नारायण पटेल की शिकायत पर पुलिस ने संजय डांडेकर और रिरिक लहसकर के खिलाफ धारा 295-A और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; EWS बिल्डिंग से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छलांग: शराब पार्टी के बाद विवाद की आशंका, युवक की ... चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी में विवाद: गुस्से में आकर पति ने की हत्या...आरोपी पत्नी का सिर लेकर गा... महादेव घाट में संदिग्ध हालत में अज्ञात महिला का शव बरामद, सिर पर चोट के निशान! बलौदाबाजार में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या: पारिवारिक विवाद बना वजह, थाने पहुंचकर किया सरेंडर! बिलासपुर; तेज रफ्तार पिकअप हाइट बैरियर से टकराई: अंधेरे और लाइट बंद होने से नहीं दिखा बैरियर, एक युव... बिलासपुर; चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या...कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोप... सीपत; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था शोषण, आरोपी गि... बिलासपुर: ई-रिक्शा चलाने के विवाद में गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी... कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी, भारी वाहन की टक्... NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...चालक फरार!