ChhattisgarhRaftaar News Cg

पानी पीने की कोशिश में सांप कोल्ड ड्रिंक कैन में फंसा, स्नेक कैचर ने बचाई जान…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर एक रैट स्नेक पानी पीने की कोशिश में कोल्ड ड्रिंक के खाली कैन में फंस गया। कैन में सिर फंस जाने के बाद सांप काफी देर तक छटपटाता रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्नेक कैचर अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और बड़ी सावधानी से सांप को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, सांप सड़क किनारे पड़े कोल्ड ड्रिंक के खाली कैन से पानी पीने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका सिर अंदर फंस गया। फंसे होने के कारण वह इधर-उधर भागने लगा, जिससे उसके किसी वाहन की चपेट में आने का खतरा था। पास के मकान मालिक ने तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़कर अपने घर ले आए। वहां उन्होंने कैंची की मदद से कैन को सावधानीपूर्वक काटा ताकि सांप को कोई चोट न पहुंचे। थोड़ी देर की मेहनत के बाद उन्होंने सांप का सिर सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। अविनाश यादव ने बताया कि यह धामन प्रजाति का सांप था, जिसकी लंबाई लगभग 5 फीट थी। यह सांप जहरीला नहीं होता और अक्सर खेतों व घरों के आसपास पाया जाता है। सांप को रेस्क्यू के बाद जंगल के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए प्लास्टिक, कैन और बोतल जैसे कचरे को खुले में न फेंके। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....