BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

खारुन नदी किनारे मिला 50 वर्षीय महिला का लाश, 15 से 20 दिन पुराना.. हत्या या आत्महत्या..? मोपका पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, और रोजाना अप्रिय घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं। कभी चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं, तो कभी हत्या जैसी गंभीर वारदातें। पुलिस का भय अब लोगों के मन से धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। रविवार को मोपका चौकी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में एक रहस्यमय घटना ने स्थानीय निवासियों को चौंका दिया। खारुन नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक शव सड़ी-गली अवस्था में मिला, जो 15 से 20 दिन पुराना है। शव इतनी बुरी तरह से सड़ चुका था कि वह सूखकर ढांचे के रूप में बदल गया था। इस दृश्य ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की स्थिति का निरीक्षण किया और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव एक महिला का है, जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। शव के पास महिला के कपड़ों का एक गट्ठा भी बरामद किया गया है, जो इस घटना की रहस्यमयता को और बढ़ा रहा है। शव की पहचान और घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चूंकि शव काफी सड़ा-गला था, हत्या या आत्महत्या की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....