ChhattisgarhRaftaar News Cg

कार से 3 करोड़ रुपये नकद बरामद, दो युवक गिरफ्तार……….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र पासिंग कार से 3 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कार में सीट के नीचे विशेष रूप से बनाया गया चैंबर था, जिसमें भारी मात्रा में नकदी छुपाई गई थी। नियमित चेकिंग के दौरान जब पुलिस को शक हुआ, तो वाहन की तलाशी ली गई और छिपा हुआ पैसा बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आयकर विभाग को सूचना दी जा चुकी है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....